फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   24 women reached the final of grass cutting competition in bageshwar

Bageshwar: घास काटने की प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं 24 महिलाएं, इन आठ गांवों में हुआ कॉम्पिटिशन

Wed, 06 Dec 2023 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Dec 2023 04:09 PM IST
सार

बागेश्वर में नारी श्रम के सम्मान का प्रतीक किर्साण महोत्सव का दूसरा चरण संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में महिलाओं के बीच घास काटने की प्रतियोगिता हुई। इसमें 24 महिलाओं को फाइनल के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन
24 women reached the final of grass cutting competition in bageshwar
घास काटने की प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारी श्रम के सम्मान का प्रतीक किर्साण महोत्सव का दूसरा चरण संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में महिलाओं के बीच घास काटने की प्रतियोगिता हुई। इसमें 24 महिलाओं को फाइनल के लिए चुना गया है। 16-17 दिसंबर को होने वाले आठवें किर्साण महोत्सव में फाइनल प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन


महोत्सव के आयोजक हितैषी संस्था के सचिव डॉ. किशन सिंह राणा ने बताया कि इस साल आयोजन गोमती घाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैगड़ीस्टेट में किया जा रहा है। दो दिनी महोत्सव की शुरूआत शगुनआखर से होगी। लोक गायिका कमला देवी और प्रेमा रावत के अलावा स्थानीय लोक कलाकार इसमें प्रस्तुति देंगे। स्थानीय काश्तकारों को भी उत्पाद के साथ आमंत्रित किया गया है। कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक खेेतीबाड़ी की जानकारी देंगे।महोत्सव में जल, जंगल, जमीन से जुड़े मुद्दों, पर्यावरण संरक्षण,जैविक खेती, जानवरों से खेती को बचाने आदि पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


आठ गांवों में हुई प्रतियोगिता
किर्साण प्रतियोगिता में मैगड़ीस्टेट, पिंगलो, ज्वाणास्टेट, सिमसाल, सिमखेत, छत्यानी, मजखेत और लोहागढ़ी गांव की महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। प्रतियोगिता के पहले चरण में इन गांवों में बैठक कर प्रतिभागियों का चयन किया गया था। दूसरे चरण में नवंबर के अंतिम सप्ताह से चयनित गांवों में घास काटने की प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता किर्साण को 15 हजार का नकद पुरस्कार
किर्साण का खिताब जीतने के लिए चयनित महिलाओं से निर्णायक खेतीबाड़ी, पशुपालन से संबंधित प्रश्न पूछेंगे। विजेता किर्साण को 15,000 रुपये, उपविजेता को 12,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली किर्साण को 10,000 रुपये पुरस्कार में दिए जाएंगे। सभी भागीदारों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed