फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   24 people submitted Cards.

बागेश्वर में 24 लोगों ने जमा कराए राशन कार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
24 people submitted Cards.
बागेश्वर के जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करने को लगी लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राशन कार्ड के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई पहल का असर दिखने लगा है। जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करवाने और बदलवाने के लिए अपात्र आने लगे हैं। मंगलवार तक 24 लोगों ने अपने राशन कार्ड जमा/बदलवाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में करीब 63 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं जिनमें करीब 37 हजार उपभोक्ता अंत्योदय और प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारी हैं। पात्र लोगों को ही सरकारी राशन मिले, इसके लिए विभाग राशन कार्डों की जांच कर रहा है। विभाग ने अलग-अलग वर्ग के राशन कार्ड धारकों के लिए योग्यता तय की है जिसके अनुसार पांच लाख रुपये सालाना से अधिक आय वाले राशन कार्ड नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन

1.80 लाख रुपये से कम आय वाला प्राथमिक परिवार (बीपीएल) के राशन कार्ड का उपयोग कर सकता है। चार हजार रुपये कम मासिक आय, अकेली महिला, दिव्यांग, विधवा ही अंत्योदय कार्डधारक के पात्र हो सकते हैं। इन मानकों पर खरे नहीं उतरने वालों से राशन कार्ड जमा करवाने या बदलवाने की अपील की जा रही है। विभाग ने तय तिथि के बाद जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की अपील और चेतावनी के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करवाने व बदलवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक 16 प्राथमिक परिवार, पांच अंत्योदय और तीन एपीएल राशन कार्ड जमा कराए जा चुके हैं।

राशन कार्ड को लेकर सरकार से मिले निर्देशों का लोग सकारात्मक तौर पर पालन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल, सप्लाई इंस्पेक्टरों को राशन की दुकान और ग्राम पंचायत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। मानकों के विपरीत जाकर राशन कार्ड का उपयोग कर रहे लोग अगर 31 मई तक राशन कार्ड सरेंडर नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के साथ राशन कार्ड पर खरीदे गए राशन की रिकवरी भी की जाएगी। -हरगिरी, एसडीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed