फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   227 candidate clear the phsical exam.

पुलिस कॉस्टेबल भर्ती के तीसरे दिन 227 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
227 candidate clear the phsical exam.
बागेश्वर में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान लंबी कूद लगातीं युवती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए तीसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से 245 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 227 अभ्यर्थी पास हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी तीन जून तक चलेगी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरे समय मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित भर्ती स्थल पर सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थियों के साथ पहुंचने लगे थे। सुबह ठीक छह बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे गए। शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो आदि कराए गए। शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों ने खूब दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टरों के साथ मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। वह भर्ती प्रक्रिया पर लगातार नजर रख रहे हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा तीन जून तक चलेगी। इस दौरान सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्शी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed