{"_id":"5c17e44cbdec2256a50a3303","slug":"21545069644-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर से आवंटित कार्य से पालिका को चार गुना फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर से आवंटित कार्य से पालिका को चार गुना फायदा
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सालों से घाटे में चल रही नगर पालिका को घाटे से उबारने की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका ने इस बार उत्तरायणी मेले के अधिकांश कार्यों को टेंडर से आवंटित करने की योजना पर कार्य किया है। पालिका की इस कवायद से पालिका को गत वर्षों की अपेक्षा चार गुना अधिक लाभ होने की संभावना है।
नगर क्षेत्र में उत्तरायणी मेला आयोजन का जिम्मा नगर पालिका के पास होता है। मेला आयोजन के लिए प्रदेश सरकार भी धन मुहैया कराती है लेकिन हाल के वर्षों में मेला आयोजन नगर पालिका के लिए बेहद खर्चीला साबित हो रहा है। मेला आयोजन में साल दर साल खर्चे बढ़ते जा रहे हैं जबकि आय सीमित है। इस बार मेला आयोजन के लिए आवंटित होने वाले कार्यों को टेंडर के जरिए देकर आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। नुमाइश मैदान को टेंडर के जरिए आवंटित करने से पालिका को चार गुना फायदा पहुंचा है। जो मैदान गत वर्ष तक डेढ़ लाख में बिकता था उसी मैदान से पालिका को लगभग सात लाख की आय होगी। इसी तरह अन्य कार्यों में भी पारदर्शिता बरतते हुए पालिका की आय बढ़ाई जा रही है।
नगर पालिका को घाटे से उबारने के लिए इस बार अधिकांश कार्यों को टेंडर के जरिए आवंटित किया जा रहा है। नुमाइश मैदान से होने वाली आय में चार गुना इजाफा होगा। इसी तरह अन्य कार्यों में भी पालिका को लाभ होगा। मेले को भव्य, आकर्षक बनाया जा रहा है। - सुरेश खेतवाल, पालिकाध्यक्ष।