फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   एक दिन पूर्व बूथ में पहुंचेगी मतदान पार्टियां

एक दिन पूर्व बूथ में पहुंचेगी मतदान पार्टियां

Sat, 03 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
एक दिन पूर्व बूथ में पहुंचेगी मतदान पार्टियां
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने मतदान कर्मियों से कहा है कि वह आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष और त्रुटिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करें। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व बूथ में पहुंचें।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण में डीएम ने कहा कि एक छोटी सी गलती से पूरा निर्वाचन प्रभावित हो सकता है। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को सभी समझ लें।
विज्ञापन


पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान प्रारंभ करने का समय, पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति, हस्ताक्षर मिलान, मतपेटी को खोलना, बंद करना, सील करना, निर्वाचन में प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रपत्रों को भरना, मतपेटी प्रपत्र की जानकारी दी। जिले में नगर पालिका बागेश्वर के लिए 22, नगर पंचायत कपकोट के लिए सात पार्टियां मतदान केंद्रों में भेजी जाएंगी। नगरपालिका बागेश्वर के लिए दो पार्टी, कपकोट के लिए एक पार्टी रिजर्व में रहेगी। प्रशिक्षण में सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम नरेंद्र भण्डारी, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed