{"_id":"5baa778d867a557ed1019673","slug":"21537898381-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.15 करोड़ की लागत से होगा बागेश्वर स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.15 करोड़ की लागत से होगा बागेश्वर स्वच्छ
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गांवों में सफाई अभियान और अन्य कार्यों में 1.15 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले सफाई अभियान पर मंगलवार को विकास भवन में मंथन किया गया।
जिला परियोजना प्रबंध इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य को गंभीरता से लेते हुए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना है। ग्राम ससोला, थाला, बहाली, खंतोली, कुनेड़ा, झाकरा, धपोली, मुस्योली, बुड़घूना, नाघरसाहू सिरौली में 115 लाख की लागत से कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
इस दौरान पहली किश्त के रूप में 31.62 लाख के चेक भी वितरित किए गए। वहां पर ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पीडी शिल्पी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, डीपीआरओ पूनम पाठक, डीएफओ आरके सिंह, उन्नति ग्रामीण सेवा समिति बागेश्वर के संचालक राजेंद्र सिंह परिहार, गोकुल सिंह कठायत आदि थे।