फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बेड़ीनाग और गंगोलीहाट के समूहों ने मडुवे के बिस्कुट बनाने की युनिट देखी

बेड़ीनाग और गंगोलीहाट के समूहों ने मडुवे के बिस्कुट बनाने की युनिट देखी

Wed, 11 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग और गंगोलीहाट के समूहों ने मडुवे के बिस्कुट बनाने की युनिट देखी
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 44वें मन की बात में मुनार स्थित मां चिल्ठा आजीविका स्वायत्त सहकारिता समूह द्वारा मडुवे के बिस्कुट हो रही आय का जिक्र किया। वहां अब मडुवा, चौलाई और मक्का से बिस्कुट की प्रोसेसिंग देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुुंच रहे हैं। इन्हीं में से पिथौरागढ़ जिले के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बेड़ीनाग और गंगोलीहाट स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने वहां जाकर प्रोसेसिंग की सारी जानकारियां हासिल की। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव रखने की बात कही।
विज्ञापन


सहायक परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा के नेतृत्व में उन्होंने मडुवा, चौचाई और मक्का से बिस्कुट प्रोसेसिंग यूनिट देखी। सहकारिता की अध्यक्ष तारा देवी, उपाध्यक्ष कौशल्या देवी और सचिव बसंती देवी ने समूह के सदस्यों को मडुवा, चौलाई और मक्का बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


कहा कि इस कारोबार से जहां लोगों की आय बढ़ेगी वहीं रोजगार के लिए हो रहे पलायन पर काफी हद तक रोक लग सकेगी। परियोजना प्रबंधक धमेंद्र कुमार पांडेय ने समूह के सफर के बारे में विस्तार से बताया। समूह के सदस्यों ने फैक्ट्री को लाभकारी बताया और अपने-अपने क्षेत्रों में यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव रखने की बात कही। वहां देहरादून से आए जेंडर और संस्था मैनेजर राजेश बिष्ट मिशन, आशा मेहता सहायक खंड विकास अधिकारी गंगोलीहाट, बीरेंद्र सिंह, विशन लुम्याल, हरीश पांडा, सुनीता, राखी, सुंदरी, ममता, भागीरथी, कलावती और रीना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed