{"_id":"5b425c564f1c1bbd248b52b1","slug":"21531075670-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में वीडीओ का हल्लाबोल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में वीडीओ का हल्लाबोल आज
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के वीडीओ सोमवार को विकास भवन में हल्ला बोलेंगे। इस दौरान काले फीते बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वीडीओ के आंदोलन के बीच ग्राम सभाओं के काम पूरी तरह ठप रहेंगे।
मांग पूरी न होने से नाराज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सोमवार को मुख्यालय में एकजुट होंगे। यहां विकास भवन में हल्ला बोल कर घेराव किया जाएगा। वीडीओ विकास अधिकारियों के जरिये शासन को समस्या और मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। बता दें कि वीडीओ वेतनमान बढ़ाने, नियुक्ति आदि मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से आंदोलित हैं। वह अपना आंदोलन गांधीगिरी के माध्यम से चला रहे हैं। सरकार द्वारा सुध न लेने पर वीडीओ ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रविवार को हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की एक बैठक में विकास भवन घेराव आंदोलन को लेकर चर्चा की।
निर्विरोध नई कार्यकारिणी गठित
बागेश्वर। वीडीओ के संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हो गई है। संगठन में नारायण सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि सुनील पांडे को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद मिश्रा, हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, संगठन मंत्री बीबी भट्ट, प्रांतीय प्रतिनिधि यशवीर असवाल, मनोज गोस्वामी, जिला प्रवक्ता पंकज चंदोला और संरक्षक कैलाश गीरी को बनाया गया है। कार्यकारिणी का चुनाव बलवंत रौतेला, भगवत रावत, सुरेश कांडपाल की निगरानी में हुआ।