{"_id":"5b05ac114f1c1bd0408b773b","slug":"21527098385-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौना और मंडलखेत में पानी की आपूर्ति चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलौना और मंडलखेत में पानी की आपूर्ति चरमराई
Updated Wed, 23 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर के बिलौना और नगर पंचायत के मंडलसेरा क्षेत्र में पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। हैंडपंप से भी पानी नहीं आ रहा है। गांव में पीने के पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से समस्या विकराल हो गई है। परेशान लोगों ने जल संस्थान से जल्द आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बिलौना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पर्वतीय के अनुसार कई प्रभावशाली लोग गांव के पीने के पानी की लाइन तोड़कर रबर का पाइप लगाकर सब्जियों और घास की सिंचाई कर रहे हैं। इससे कनेक्शनधारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्हें पर्याप्त पानी मिल पा रहा है। तल्ला और मल्ला बिलौना में ग्रेविटी की पानी की लाइनें हैं जबकि बिल मशीनरी के हिसाब से बनाया जाता है। गांव में लगे हैंडपंपों से भी ठीक से पानी नहीं निकल रहा है। उन्होंने जल संस्थान से आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।
उधर नगर पंपिंग योजना कपकोट के मंडलसेरा क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां लगे हैंडपंप से भी गत दो सप्ताह से पानी नहीं निकलने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पानी के चक्कर में लोगों की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। उन्हें सरयू के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुंदर देव, मान सिंह कपकोटी, गीता देवी, गोदावरी देवी, धना कपकोटी, लीला देवी, मदन सिंह और हरीश कोश्यारी आदि ने जल संस्थान से पानी देने की मांग की है। उन्होंने जल संस्थान से हैंडपंप को भी शीघ्र सुधरवाने को कहा है।