फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं कुंवारी गांव के आपदा प्रभावित: डीएम

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं कुंवारी गांव के आपदा प्रभावित: डीएम

Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं कुंवारी गांव के आपदा प्रभावित: डीएम
बागेश्वर। कुंवारी गांव के बैगुनियाधार तोक में लगातार हो रहे भूस्खलन से पहाड़ियां दरकने के कारण लगभग 30 परिवारों के 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। डीएम ने बताया कि प्रभावितों के लिए प्रशासन ने टैंट, सोलर लालटेन, सर्च लाइट, कंबल सहित खाद्यान्न की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


भूस्खलन से प्रभावित कुंवारी गांव में जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि कुंवारी के 100 लोगों को चौड़ाडब पहुंचाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना होने पर राहत पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम के साथ पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम, पटवारी को मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कपकोट के तहसीलदार, दो पटवारी और चार होमगार्ड मौके पर भेजे गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट को बेस कैंप बनाया गया है। वहां विद्युत, पानी, खाद्यान्न की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विद्यालय के समीप होम्योपैथिक अस्पताल, जबकि दो किमी की दूरी पर एलोपैथिक अस्पताल है। बेस कैंप में चिकित्सकों की टीम भी भेजी गई है। कहा कि प्रशासन मौके पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गांवों के 28 परिवारों को 91 लाख दिए
बागेश्वर। डीएम ने जिले के अन्य भूस्खलन प्रभावित, अति संवेदनशील गांवों की जानकारी देते हुए बताया कि दोबाड़, बडे़त, सेरी गांव में 28 परिवारों को भवन निर्माण के लिए तीन लाख, गौशाला के लिए 15 हजार और विस्थापन के लिए 10 हजार की राशि प्रति परिवार आवंटित की गई है। शासन ने प्रति परिवार 3.25 लाख की दर से 28 परिवारों में 91 लाख की राशि आवंटित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed