{"_id":"5aac07914f1c1b21578b5187","slug":"21521223569-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न विकास कार्यों के लिए पारित हुआ 25.7","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न विकास कार्यों के लिए पारित हुआ 25.7
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना की संरचना एवं पंचायत की आय बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया। नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न कार्यों के लिए 25.78 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष ने अवर अभियंताओं को विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण हुए निर्माण कार्यों की पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बड़थ्वाल ने शासन की नीतियों से सदन को अवगत कराया। बताया कि जनपद स्तर पर प्रत्येक विभाग को डिजिटल होना है। इसमें धनराशि का लेनदेन पूरी तरह से नकद रहित होगा।
लेखाकार गोविंद भौंर्याल ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में हुए विकास कार्यों का आय-व्यय सदन में रखा। नए वित्तीय वर्ष की विभिन्न योजनाओं के लिए 25.78 करोड़ का बजट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, भगत डसीला, शिव सिंह, रवि करायत, गोपाल राम, मनोज कुमार, बहादुर राम, जितेंद्र मेहता, पुष्पा कोरंगा, जानकी मेहता आदि थे।