फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हेमंत ने स्वर्ण और अमन ने झटका कांस्य पदक

हेमंत ने स्वर्ण और अमन ने झटका कांस्य पदक

Mon, 29 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हेमंत ने स्वर्ण और अमन ने झटका कांस्य पदक
बागेश्वर। पिछले दिनों तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-14 ताइक्वंवांडो प्रतियोगिता में हेमंत गढ़िया ने स्वर्ण और अमन पांडे ने कांस्य पदक जीता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदक विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश तिवारी ने बताया ताइक्वांडो की दिल्ली में आयोजित अंडर-17 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पल्लवी उप्रेती ने कांस्य पदक जीता है। छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में भूपेश रावत ने स्वर्ण, पल्लवी उप्रेती और साहिल मिश्रा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को मिली इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास बागेश्वर, बलवंत भौर्याल कपकोट, अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, बीईओ डा. बृजेंद्र जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, दर्जाधारी हीरा धपोला और दरबान परिहार आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed