{"_id":"5a297b214f1c1b8e698c057d","slug":"21512667937-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद भी नहीं मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद भी नहीं मिली धनराशि
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान बिना निकासी के ही खाते से पांच हजार रुपये कट जाने और वह रकम वापस नहीं आने से उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ता ने ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से उसके रुपये दिलाए जाने की मांग की है।
कपकोट निवासी चंद्र मोहन आर्या ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को दिए पत्र में कहा है कि उन्होंने दो सितंबर को तहसील रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। एटीएम से बिना रुपये की निकासी हुए ही उसके खाते से पांच हजार रुपये कट गए थे। शिकायत करने के बावजूद उसके खाते में अभी तक धनराशि वापस नहीं आई है। चंद्रमोहन का कहना है कि उसे कभी भराड़ी तो कभी बागेश्वर बुलाया जाता है। उपभोक्ता ने बैंक प्रबंधक से शीघ्र पांच हजार रुपये की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।