फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सरमूल के विकास के लिए झूनी तक सड़क का निर्माण जरूरी

सरमूल के विकास के लिए झूनी तक सड़क का निर्माण जरूरी

Sun, 03 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सरमूल के विकास के लिए झूनी तक सड़क का निर्माण जरूरी
बागेश्वर। सरयू के उद्गम स्थल सरमूल को प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में शामिल करने को लेकर शिक्षक दयाल सिंह कुमल्टा का प्रयास जारी है। देश के प्रमुख तीर्थों के साधु संतों से मिलकर यहां लौटे शिक्षक कुमल्टा ने बताया कि सरमूल के विकास के लिए झूनी तक सड़क निर्माण और मार्ग में ठहरने की सुविधा का होना जरूरी है। बताया कि सरयू नदी का महत्व पुराणों में भी है। इसके बावजूद सरयू नदी और उसका उद्गम स्थल लोगों की नजरों से दूर है। सरमूल की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, वृंदावन, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में प्रचार-प्रसार करना होगा। सरमूल के विकास के लिए कर्णप्रयाग, देवाल, कुंवारी, बदियाकोट, चौड़ास्थल, सूपी होते हुए एक नया मार्ग तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed