{"_id":"5a242ac54f1c1b86698bf5bd","slug":"21512319685-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी दें ग्राम प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी दें ग्राम प्रहरी
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाल ने ग्राम प्रहरियों को गांवों में किसी तरह की गैर कानूनी गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाने या पुलिस चौकी में देने को कहा। उन्होंने कहा कि सतर्कता से ही नशे के कारोबार और नाबालिगों की शादी जैसे मामले रुकेंगे।
रविवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाल टीआर वर्मा ने ग्राम प्रहरियों और पुलिस स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कई गांवों में चरस तस्करी, नाबालिगों की शादी, शराब की अवैध तरीके से बिक्री आदि के मामले होते हैं। इस तरह के मामलों को रोकने में ग्राम प्रहरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कोतवाल ने नगर की यातायात व्यवस्था, रात्रि गश्त आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रहरी उपस्थित थे।