{"_id":"59d529b54f1c1bae538b5d8a","slug":"21507142069-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भासे ना लबार बार रे लबार सठ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भासे ना लबार बार रे लबार सठ...
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में बुधवार शाम अंगद रावण संवाद के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। रामलीला देखने भारी भीड़ जुट रही है।
बुधवार रात रामलीला भवन में सीता की खोज में लंका गए हनुमान के लौटने, समुद्र पर पुल का निर्माण कर राम द्वारा अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजने के दृश्य का मंचन किया गया। यहां अंगद रावण संवाद रोचक रहा। अंगद ने मालकोष में रावण से भासे ना लबार बार रे लबार सठ... रावण ने अंगद से रे सठ कीश भरण अब तब... गायन किया। रावण द्वारा सीता को लौटाने की बात पर राजी नहीं होने पर अंगद के लौटने, लंका में लक्ष्मण मेघनाद युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने, हनुमान द्वारा हिमालय से संजीवनी बूटी लाने और सुषैण वैद्य द्वारा लक्ष्मण को जड़ीबूटी खिलाकर जागृत करने के दृश्य का मंचन किया गया।
राम की भूमिका मनोज पांडे, लक्ष्मण की सुरेंद्र बिष्ट, हनुमान की कंचन साह, अंगद की नीरज उपाध्याय, मेघनाथ की मनोज जोशी और सुषैण वैद्य की भूमिका कौशल उपाध्याय ने निभाई। संचालन दीप साह, पंकज पांडे और उमेश साह ने किया। कमेटी के अध्यक्ष ने महेश पंत ने सभी का स्वागत किया। ब्यूरो