फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   210 Player Selected in trial

उन्नयन योजना के चयन ट्रायल में 210 खिलाड़ियों ने की भागीदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
210 Player Selected in trial
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में ट्रॉयल देते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन ट्रायल का शुभारंभ डिग्री कॉलेज खेल मैदान में हो गया है। पहले दिन बालक वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न हुआ। तीनों ब्लॉकों के विभिन्न स्कूलों से 210 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भागीदारी की। जिनमें से 150 खिलाड़ियों का चयन 1500 रुपये की छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। सोमवार को बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रॉयल होगा।
विज्ञापन

उन्नयन योजना के तहत आठ से 14 साल तक छह आयु वर्ग के खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाना है। हर आयु वर्ग में 25 बालक और 25 बालिकाओं का अंतिम चयन किया जाएगा। रविवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल का शुभारंभ सीईओ जीएस सौन, डीएसओ सीएल वर्मा और युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीनों विकास खंडों से 60-60 और नगरपालिका क्षेत्र से 30 बालकों ने भागीदारी की। खिलाड़ियों के बीच दौड़, मेडिसन बाल थ्रो, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टेंडिंग ब्राड जंप सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। डीएसओ वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की चयन सूची सोमवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed