{"_id":"5cc09cefbdec22140e10996a","slug":"201556126959-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से नहीं हो पाई 108 कर्मियों की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से नहीं हो पाई 108 कर्मियों की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट के बादल टले नहीं है। कर्मचारियों की सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई। शासन ने भी लिखित आश्वासन नहीं दिया है। वहीं कर्मी लिखित आदेश मिलने तक काम नहीं करने की जिद पर अड़े हुए हैं।
एंबुलेंस कर्मचारी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को दून रवाना हुए थे। बुधवार को उनकी मुलाकात होनी थी लेकिन सीएम के दून से बाहर होने पर मुलाकात नहीं हो सकी। सचिव स्वास्थ्य ने कर्मियों से वार्ता की और सीएम से वार्ता के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। संभावना है कि गुरुवार की सुबह तक कोई लिखित परिणाम निकल सकता है।
इधर कर्मियों ने फैसला कर लिया है कि जब तक शासन लिखित में आदेश नहीं देता है तब तक काम नहीं किया जाएगा। बता दे कि नई कंपनी के अनुभवी कर्मियों को फ्रेशर की तर्ज पर वेतन देने, सीएल का भुगतान नहीं देने समेत कई फैसले के विरोध में कर्मचारी सीएम से मिलने गए थे। दून रवाना होने वालों में मनोज चौधरी, अरुण, मनोज, भरत, विनोद चंद्रा, दयाल, पंकज कार्की, दीपक, प्रकाश जैन, कमल परिहार, रोहित परिहार आदि शामिल थे।