{"_id":"5bbf9517bdec22503a3722eb","slug":"201539282199-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोली में मिलने से इंकार किया थुणाई के ग्रामीणों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोली में मिलने से इंकार किया थुणाई के ग्रामीणों ने
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बिनवाल तिवारी गांव को नगर पालिका में शामिल किए जाने के बाद अलग-थलग पड़ चुके थुणाई तोक को खोली गांव में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि विरोध के बाद भी खोली में मिलाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर पालिका के विस्तार के बाद 78 की जनसंख्या वाला थुणाई तोक अलग थलग पड़ गया है। इस बीच ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रशासन ने गांव को ग्राम पंचायत खोली में मिला दिया। ग्रामीणों ने कहा कि खोली गांव थुणाई से काफी दूर है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार दोपहर डीपीआरओ से मिलकर थुणाई गांव को अमसरकोट में मिलाने की मांग की। दलील दी कि ग्राम पंचायत अमसरकोट की पंचायत भूमि थुणाई से लगी हुई है। ऐसे में इसे अमसरकोट में मिलाना भौगोलिक दृष्टि से सही होगा। इस दौरान महेश पांडे, विनोद लोहनी, लक्ष्मी लोहनी, चंपा नेगी, गीता पांडे, ज्योति पांडे, खष्टी पांडे, दिनेश पांडे, चंपा नेगी, रमेश लोहनी, राज पांडे आदि थे।