फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   प्रशासन के इंतजाम नाकाफी, दिनभर परेशान रहे यात्री

प्रशासन के इंतजाम नाकाफी, दिनभर परेशान रहे यात्री

Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन के इंतजाम नाकाफी, दिनभर परेशान रहे यात्री
बागेश्वर/गरुड़। जिले में शुक्रवार को टैक्सियों की हड़ताल रही। टैक्सी चालकों की हड़ताल से निबटने के प्रशासन के इंतजाम धरे के धरे रह गए। कपकोट, रीमा लाइन में बसें नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रशासन का दावा था कि वाहनों की कमी के कारण किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी मगर शुक्रवार को लोग वाहनों के अभाव के कारण परेशान रहे। बागेश्वर में भी लंबी रूट की बसों में भीड़ के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले मोटर मार्ग वाहनों के अभाव में सूने ही रहे।
विज्ञापन


शहर में टैक्सी चालक यूनियनों ने स्पीड गवर्नर लगाने के आदेश को निरस्त करने सहित अन्य आदेशों को निरस्त करने की मांग करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एआरटीओ तिराहे पर पुतला दहन किया। वहां पुष्कर जोशी, प्रकाश उपाध्याय, दर्शन कठायत, नरेंद्र, शिवराज, अरविंद खेतवाल, प्रकाश, विनोद, सुरेश, गिरीश, आनंद आदि थे। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भराड़ी में विरोध, प्रदर्शन करने वालों में दियाल सिंह, बलवंत सिंह, हयात सिंह, भगवत सिंह, सुंदर बघरी, महेश रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ में टैक्सी यूनियन की हड़ताल का सीधा असर बाजार पर पड़ा। चालक गरुड़ बाजार स्थिति यूनियन कार्यालय पर एकत्र हुए। संगठन के अध्यक्ष चंदन बरोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक महेश बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल पंत, सुनील पांडे, मोहन सिंह, कैलाश बोरा, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह, प्रकाश आदि थे।


हड़ताल से निबटने के हमारे उपाय पूरे थे। रोडवेज, केमू को सभी रूटों पर वाहन चलाने को लिखा था। हालांकि कुछ रूट पर शुक्रवार को वाहन नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानी की सूचना मिली है। शनिवार से और अधिक वाहन संचालित किए जाएंगे।
- केसी पलड़िया, एआरटीओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed