{"_id":"5b44fe404f1c1b18308b57d8","slug":"201531248192-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी तेल पर पेट्रोल पंप में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी तेल पर पेट्रोल पंप में हंगामा
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के एक पेट्रोल पंप से तेल भराने के बाद एक-एक कर कई वाहन सड़क पर खड़े हो गए। खराब वाहनों की जांच में टैंक में पानी पाया गया। इसके बाद नाराज वाहन मालिकों ने पंप पर हंगामा काटा। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद डीएसओ ने पंप पर छापा मारकर सेंपल भरे।
मंगलवार शाम विजयपुर निवासी वीरेंद्र धामी ने अपनी स्विफ्ट कार, गरुड़ निवासी रोहित ने बुलेरो, गरुड़ निवासी भुवन परिहार ने मैक्स, कपकोट निवासी नरेंद्र सिंह कोरंगा ने कैंटर, भतौड़ा निवासी विनीत उपाध्याय ने फॉरच्यूनर कार में बालाजी डीजल पंप से तेल भराया। तेल भराने के बाद वाहन मालिक कुछ दूर ही पहुंचे थे कि उनके वाहन सड़क पर खड़े हो गए। मोटर मैकेनिकों से वाहन की जांच कराई गई तो टैंक में डीजल के साथ पानी भी मिला।
इसके बाद नाराज वाहन मालिक पंप पर आ धमके। उन्होंने मिलावटी डीजल बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मिलावटी तेल से कई और वाहन भी बीच सड़क पर खराब हो गए। इस बीच उपभोक्ताओं की शिकायत पर जिला आपूर्ति अधिकारी एके वर्मा ने पंप पर छापा मारा। उन्होंने डीजल की सप्लाई बंद कराकर टैंक से सेंपल भरे। डीएसओ ने बताया कि जांच तक पंप से तेल की बिक्री रोक दी है।