{"_id":"5b3d0c9c4f1c1b97468b49c1","slug":"201530727580-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून भर तक बंद रहेगा कपकोट-पिंडारी मार्ग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून भर तक बंद रहेगा कपकोट-पिंडारी मार्ग!
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पूरे मानसून भर बंद ही रहेगा। इस मार्ग पर भारी भूस्खलन और सड़क कटाव को देखते हुए मार्ग के मानसून से पहले खुलने के आसार नहीं हैं। दूसरी ओर पिछले चार दिन से बंद सौंग-खलीधार मोटर मार्ग के भी 15 जुलाई से पहले खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग पिछले पांच सप्ताह से बंद पड़ा है। इस मार्ग पर भानी के पास भारी भूस्खलन के साथ ही सड़क धंस चुकी है। सड़क की कार्यदायी संस्था ट्रीटमेंट कर रही है। इसके तहत सड़क को भूस्खलन से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण चल रहा है। मोटर मार्ग पर भूस्खलन और मानसूनी सीजन को देखते हुए आवाजाही सुचारु होना मुश्किल है। अलबत्ता कर्मी-रीठाबगड़ पर यातायात डायवर्ट किया गया है।
हालांकि मार्ग बंद होने से भानी गांव की आवाजाही ठप पड़ी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने मानसून में इस मार्ग के खुलने की संभावना पर संशय जताया है। दूसरी ओर सौंग-खलीधार ग्रामीण मोटर मार्ग भी पिछले चार दिनों से बंद है। इस मार्ग पर कार्यदायी संस्था मलबा हटाने की कोशिश में जुटी है लेकिन भारी भूस्खलन के चलते सड़क अभी भी नहीं खुल पाई है। मार्ग बंद होने से सूडिंग गांव की आवाजाही ठप है। कार्यदायी संस्था ने 15 जुलाई तक मार्ग खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
धूर-खरकिया मोटर मार्ग भी बंद
कपकोट विकास खंड में बारिश के बाद धूर-खरकिया मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। इस मार्ग पर रजिया गधेरे में दलदल बन गया है। इससे बाछम, खरकिया गांव की आवाजाही ठप हो गई है। कार्यदायी संस्था मार्ग खोलने में जुटी है। बृहस्पतिवार तक मार्ग सुचारु होने की उम्मीद जताई है।
पिंडारी मार्ग पर मजदूर चोटिल
कपकोट-पिंडारी मार्ग पर मलबा हटाने के दौरान एक मजूदर चोटिल हो गया। इस दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर काम ठप रहा। पिंडारी मार्ग पर भानी के पास भारी भूस्खलन हुआ है। इससे मार्ग पर आवाजाही बिल्कुल ठप है। बुधवार को कार्यदायी संस्था भानी के पास मार्ग से मलबा हटाने और सुरक्षा दीवार बनाने का काम कर रही थी। इस दौरान एक मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि मजदूर को आंशिक चोट आई है।