{"_id":"5af886524f1c1be5408b508f","slug":"201526236754-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवां वेतनमान नहीं मिलने से नाराज वन श्रमिक जाएंगे न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवां वेतनमान नहीं मिलने से नाराज वन श्रमिक जाएंगे न्यायालय
Updated Mon, 14 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने से कुमाऊं वन श्रमिक संघ में गहरी नाराजगी है। वन श्रमिकों ने शीघ्र सातवां वेतनमान और एरियर नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
रविवार को वन श्रमिक संघ के अध्यक्ष बसंत बल्लभ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार मांग करने के बावजूद उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिस वजह से उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। बैठक में दयाकृष्ण जोशी, बलवंत सिंह, लच्छीलाल, विरेंद्र सिंह, धाम सिंह, खीम सिंह, नंदाबल्लभ, गोविंद सिंह कोरंगा, भवान सिंह आदि वन श्रमिक मौजूद थे।