{"_id":"5ac50d7c4f1c1bf0618b580b","slug":"201522863484-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं खुला स्कूल, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं खुला स्कूल, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना बुधवार को भी समय पर नहीं खुला। इससे नाराज अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना में तैनात प्रधानाध्यापिका 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गई थीं।
विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं करने से दो दिन से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण बच्चों के अभिभावकों को बिना टीसी और प्रमाण पत्र लिए ही लौटना पड़ रहा था। बुधवार को भी 10 बजे तक विद्यालय का ताला नहीं खुला। इससे टीसी और प्रवेश कराने के लिए बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे अभिभावक नाराज हो गए।
नाराज अभिभावकों ने एसएमसी अध्यक्ष नवीन चंद्र अंडोला के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना था कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस हाल में बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। अभिभावकों ने कहा कि यदि विद्यालय में स्थायी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।