{"_id":"597639b34f1c1bab298b45b0","slug":"201500920243-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने भौर्याल को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने भौर्याल को दिया ज्ञापन
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई ने कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ई टेंडरिंग प्रणाली में पूर्व में डेढ़ करोड़ रुपये तक के कार्य सामान्य निविदा प्रणाली प्रक्रिया के तहत डाटा करने, पांच करोड़ रुपये तक के कार्यों में ई टेंडरिंग में सरलीकरण कर टर्न ओवर 20 प्रतिशत और अनुभव वित्तीय वर्ष का 20 प्रतिशत करने, 10 लाख रुपये तक के कार्य बगैर निविदा प्रकाशन के अधिशासी अभियंता के विवेक पर सहायक अभियंता स्तर से कराने और ई टेंडरिंग से पूर्व हुए भुगतानों में 10 प्रतिशत धरोहर का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक, सचिव संजय नेगी, महेश खेतवाल, भुवन लोहनी, दीपक खेतवाल, गिरीश खेतवाल, नीमा धपोला, मथुरा प्रसाद, रवि गढिय़ा, मुन्ना कपकोटी आदि शामिल थे।