{"_id":"5a3fe1cf4f1c1b87698c384a","slug":"20-kumaon-youth-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 कुमाऊं के जवान की इलाज के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 कुमाऊं के जवान की इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक जवान खुशाल सिंह गढ़िया। फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 कुमाऊं में तैनात कपकोट के पोथिंग गांव निवासी जवान का इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने से जवान के परिजन गहरे सदमे में हैं। जवान की मौत से कपकोट क्षेत्र में शोक की लहर है। पोथिंग गांव के बिनाड़ी तोक निवासी खुशाल सिंह गढ़िया (41) पुत्र स्व. इंद्र सिंह गढ़िया 20 कुमाऊं में तैनात थे।
विज्ञापन
फेफड़ों में संक्रमण के बाद जम्मू के आर्मी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें 11 दिसंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
खुशाल सिंह सेना में वर्ष 2000 में भर्ती हुए थे। उनके निधन के समाचार से परिजन गहरे सदमे में हैं। खुशाल सिंह अपने पीछे मां खिमुली देवी, पत्नी गंगा देवी और 13 वर्षीय बेटी ऊषा और 11 वर्षीय पुत्र पवन को छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार जवान खुशाल सिंह का शव सोमवार की शाम तक बागेश्वर पहुंचने की संभावना है। कपकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन