फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   194 migrants from outer states and Dehradun reach Bageshwar

बाहरी राज्यों और देहरादून से बागेश्वर पहुंचे 194 प्रवासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
194 migrants from outer states and Dehradun reach Bageshwar
बागेश्वर में स्वास्थ्य जांच कराते प्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। शुक्रवार को बाहरी राज्यों और राज्य की राजधानी देहरादून से 194 लोग बागेश्वर पहुंचे। इन सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक स्टेजिंग एरिया बिलौना में गाजियाबाद, पानीपत, दिल्ली और देहरादून से 194 प्रवासी 8 रोडवेज की बसों से पहुंचे। इन लोगों को हल्द्वानी से बागेश्वर लाया गया। स्टेजिंग एरिया में पहुंचे सभी व्यक्तियो की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनका डाटा तैयार किया गया। बागेश्वर पहुंचने पर यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट, पानी की बोतल के साथ ही छोटे बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ परीक्षण और डाटा तैयार करने के बाद इन लोगों को होम क्वांरटीन के लिए उनके गृह क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। 4 मई के बाद अब तक जिले में बाहरी राज्यों से 2359 लोग पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed