{"_id":"5be5d6eabdec2269a12fcc4c","slug":"191541789418-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरला बहन लक्ष्मी आश्रम जाने वाले रास्ते का पुर्ननिर्माण कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरला बहन लक्ष्मी आश्रम जाने वाले रास्ते का पुर्ननिर्माण कराओ
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी के सरला बहन लक्ष्मी आश्रम जाने वाले पैदल रास्ते की हालत बद से बदतर हो गई है। एक तरफ रास्ता कई जगह से टूट चुका है वहीं दूसरी ओर पानी के कनेक्शनों के पाइप जानलेवा बने हुए हैं। रास्ते का पुनर्निर्माण न होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मालूम हो पर्यटन नगरी कौसानी से सरला बहन लक्ष्मी आश्रम जाने वाले पैदल रास्ते की हालत बहुत ही बुरी हो गई है। वर्षों पूर्व किया गया सीमेंट कंक्रीट जगह-जगह से उखड़ चुका हैं। इससे रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बदहाल रास्ते में पानी के पाइपों ने समस्या को और भी विकट बना दिया है।
बदहाल रास्ते और पाइपों से होकर जाने में अब तक कई लोग चोटिल भी हो चुुके हैं। मालूम हो नगर के सैर सपाटे के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटक सरला बहन लक्ष्मी आश्रम कौसानी के भ्रमण पर भी जाते हैं। रास्ते की हालत खराब होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। होटल ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्लू नेगी आदि ने प्रशासन से रास्ता ठीक कराने की मांग की है।