फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में बिजली की लाइनों में गिरे कई जगह पेड़

कपकोट में बिजली की लाइनों में गिरे कई जगह पेड़

Wed, 11 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में बिजली की लाइनों में गिरे कई जगह पेड़
कपकोट/बागेश्वर। सोमवार रात हुई भीषण बारिश से तहसील क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो गई। गोदियाधार में मेन लाइन के उपर पेड़ गिरने से मल्ला दानपुर क्षेत्र घुप अंधेरे में डूबा हुआ है। सरयू और मड़गाड़ी गधेरे में आई बाढ़ में लघु डाल खंड विभाग का ट्रांस्फॉर्मर पोल समेत ढह गया जिससे अब राकसी सिंचाई पंप हाउस ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


मेन लाइन में बड़ा फार्ल्ट आ गया जिससे लोगों ने सारी रात अंधेरे में काटी। बुधवार जेई जीवन चंद्र जोशी की अगुवाई में कर्मियों ने भारी मशक्कत से अपराह्न दो बजे लाइन सुचारु कर दी। भूस्खलन से पटवारी चौकी कपकोट के समीप एलटी के दो पोल, गुलम गांव में पेड़ गिरने से एलटी के दो पोल टेड़े, फरसाली के तिलघर में एलटी के तीन पोल ध्वस्त हो गए हैं। गोदियाधार में 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से मल्लादानपुर क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे 35 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन


इधर सरयू और मड़गाड़ी गधेेरे में आई बाढ़ से राकसी सिंचाई पंप का 11केवीए का ट्रांस्फॉर्मर डबल पोल के साथ धड़ाम हो गया। पानी में भीगने के कारण ट्रांस्फॉर्मर में खराबी आ गई है। जेई जोशी और लाइनमैन गोपाल सिंह कोरंगा ने बताया कि नगर और इसके आसपास के इलाकों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। मल्लादानपुर क्षेत्र की लाइन ठीक करने के लिए टीम गोदियाधार चली गई है। तिलघर, गुलम आदि गांवों में पोलों को शीघ्र ही बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टकनार में महीने में 15 दिन ही हो रही आपूतिर्
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर टकनार गांव में महीने में सिर्फ 15 दिन ही बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। अनियमितता दूर नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।


टकनार के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण गांव में बिजली की आपूूर्ति महीने में बमुश्किल 15 दिन हो पा रही है। आपूर्ति जब भी होती है वोल्टेज डिम ही रहती है। बार-बार कहने के बाद भी यूपीसीएल पर कोई असर नहीं पड़ रहा। वहां पूर्व प्रधान लाल सिंह महरा, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष भरत मेहरा, हीरा सिंह, नंदन सिंह, गोकुल सिंह, सुंदर मेहरा, अर्जुन मेहरा, नंदी मेहरा, रेखा मेहरा, शांति देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed