{"_id":"5b43abb94f1c1bc5248b573e","slug":"191531161529-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार रात कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के बिनसर करई गांव से फूड प्वॉइजनिंग की घटना प्रकाश में आई। गांव के रमेश लाल के परिवार के सदस्यों को दोपहर से ही पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी। रात होते ही सभी की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया।
परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने फूड प्वॉइजनिंग की पुष्टि की। चिकित्सकों ने बासी, दूषित भोजन से संक्रमण की आशंका जताई। पीड़ितों में रमेश राम (62), पत्नी मोहिनी (45), पुत्री सीमा (17), पुत्र गणेश (35), पुत्रवधू चंद्रा (24), पोता करन (पांच) शामिल हैं। पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।