फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मंडलसेरा में पेयजल संकट गहराने के आसार

मंडलसेरा में पेयजल संकट गहराने के आसार

Mon, 25 Jun 2018 11:10 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
मंडलसेरा में पेयजल संकट गहराने के आसार
water shimla
बागेश्वर। तपती गर्मी के बीच मंडलसेरा को पेयजल आपूर्ति करने वाले सिकड़ी गधेरे का डिस्चार्ज लगातार घटता जा रहा है। गर्मियों में इस स्रोत के जलस्तर में 60 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते जल संस्थान ने क्षेत्र में नियमित आपूर्ति से हाथ खड़े कर दिए हैं। एक दिन छोड़कर आपूर्ति हो रही है। जलस्तर इसी तरह घटता रहा तो दो दिन छोड़कर आपूर्ति होगी। ऐसे में मंडलसेरा में पेयजल संकट गहराने के आसार बने हैं।
विज्ञापन

नगर के सबसे घनी आबादी वाले मंडलसेरा को सिकड़ी ग्रेविटी योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सामान्य तौर पर इस योजना के जरिए 180 एलपीएम की दर से पानी मिलता है लेकिन वर्तमान में योजना का डिस्चार्ज घटकर 70 एलपीएम रह गया है। जल संस्थान के ईई नंदकिशोर ने बताया कि एक दिन छोड़कर आपूर्ति की जा रही है। जलस्तर और घटा तो दो दिन छोड़कर आपूर्ति होगी। अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो मंडलसेरा की 7500 की आबादी की पेयजल समस्या और गहरा जाएगी।
विज्ञापन


पेयजल योजना के स्रोत का डिस्चार्ज 60 फीसदी गिरा
वर्तमान में एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी, यही हाल रहा तो दो दिन बाद होगी आपूर्ति

नई योजना के लिए नहीं मिल रही भूमि
मंडलसेरा नगर के सर्वाधिक पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र में शामिल है। पेयजल समस्या को देखते हुए जल निगम ने यहां सरयू पंपिंग योजना प्रस्तावित की है लेकिन योजना के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। इससे प्रस्तावित योजना को मूर्त रूप देने में दिक्कत आ रही है। जल निगम ने प्रशासन को भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कोतवाली में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत
कोतवाली का पेयजल कनेक्शन पिछले सात दिनों से सूखा पड़ा है। इससे पुलिस कर्मियों और परिवारों के लिए पेयजल समस्या बनी है। पुलिस कर्मी बिलौना स्रोत से पेयजल ढो रहे हैं जबकि अन्य जरूरतों के लिए नदी से पानी ढोना पड़ रहा है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि नहाने आदि के लिए नदी का पानी इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ रही हैं। कोतवाल ने जल संस्थान से आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
फोटो 24 बीजीएस 05 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed