{"_id":"5aac097b4f1c1b01768b5b2f","slug":"191521224059-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र किया जाय जाख सड़क का चौड़ीकरण व सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र किया जाय जाख सड़क का चौड़ीकरण व सुधारीकरण
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के जाख को जाने वाली सड़क बदहाल है। वर्तमान में इसे राज्य मार्ग तो घोषित कर दिया गया है, लेकिन इसका सुधारीकरण नहीं हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क को सुधारने, चौड़ीकरण की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
नौकानाखुमटिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह बिष्ट ने कहा है कि डंगोली-सलानी-बालीघाट मोटर मार्ग से जाख को जाने वाली सात किमी सड़क को बने आठ साल हो चुके हैं लेकिन तबसे इसका सुधारीकरण नहीं हुआ। वर्तमान में इसे राज्य मार्ग तो घोषित कर दिया मगर चौड़ीकरण नहीं होने से इसपर से बड़े वाहन नहीं गुजर पा रहे।
वहीं मुख्य सड़क के बाधित होने पर इस सड़क को बाइपास सड़क के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है। सड़क गरुड़ ब्लॉक के लाहुर घाटी के जखेड़ा, सलानी, कालरौ वैगांव, खुमटिया, दाड़िमखेत, छानीसेरा, जाख, गनीगांव और बागेश्वर ब्लॉक के हड़बाड़, पंद्रहपाली, बालीघाट गांवों को जोड़ती है। सड़क की हालत खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने इस पिछड़े, दूरस्थ क्षेत्र को विकास प्राधिकरण से जोड़नेे का भी विरोध किया है।