फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सड़क कटान से शोभाकुंड के विद्यालयों को खतरा

सड़क कटान से शोभाकुंड के विद्यालयों को खतरा

Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क कटान से शोभाकुंड के विद्यालयों को खतरा
कपकोट (बागेश्वर)। भतौड़ा-शोभाकुंड सड़क के निर्माण से राजकीय जूनियर हाइस्कूल पोथिंग और राजकीय प्राइमरी स्कूल पोथिंग के भवनों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने और भवनों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि लोनिवि की ओर से निर्माणाधीन भतौड़ा-शोभाकुंड सड़क के किमी तीन और चार में चल रहे निर्माण से राजूहा और प्राइमरी स्कूल शोभाकुंड के भवनों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


दोनों विद्यालय पहाड़ी पर स्थित हैं। सड़क निर्माण में लगी बड़ी-बड़ी मशीनों से पहाड़ी कमजोर हो रही है। इससे विद्यालय भवनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से निर्माण कार्य तुरंत रोककर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चंपा देवी, भुवन सिंह, कुशल सिंह, मदन गढ़िया, मोहन सिंह, धन सिंह, धाम सिंह, चंचल सिंह, केदार सिंह, दान सिंह, दीपक सिंह और भगवत गढ़िया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed