{"_id":"59f8af3b4f1c1b78548ba20a","slug":"191509470011-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति में शासनादेश के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति में शासनादेश के उल्लंघन का आरोप
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पोलिंग निवासी दयाल चंद्र तिरुवा ने इंटर कॉलेज असौं में हुई शिक्षकों की नियुक्ति में प्रबंध समिति पर शासनादेश का उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि नियुक्ति में सगे संबंधियों की तैनाती की गई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में दयाल चंद्र ने कहा है कि उन्होंने जुलाई 2013 से अक्तूबर 2015 तक हिंदी शिक्षक के रूप में अस्थाई तौर पर अध्यापन का कार्य किया। स्थायी रूप से शिक्षकों की तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी होने पर उन्होंने भी हिंदी शिक्षक के पद पर तैनाती के लिए आवेदन किया।
वह सुपर सेवन तक पहुंचे, लेकिन साक्षात्कार में उन्हें बाहर कर दिया गया। दयाल चंद्र का आरोप है कि प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शासनादेश के विपरीत दो पदों पर सगे संबंधियों की नियुक्ति की है। उन्होंने डीएम से शीघ्र इस प्रकरण की जांच करने की गुहार लगाई है।