{"_id":"59a458df4f1c1bb8018b45e6","slug":"191503942879-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पंचायत प्रतिनिधियों ने कांडा क्षेत्र भ्रमण पर आए कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल से मुलाकात की। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय में स्नातक विज्ञान वर्ग में प्रयोगशाला भवन का निर्माण कराने और प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। महाविद्यालय में प्राचार्य समेत प्राध्यापकों के कुल 23 पद सृजित हैं, जिसमें से तीन ही प्राध्यापक कार्यरत हैं।
प्राध्यापकों के पद खाली होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, पुष्पा देवी, शांति देवी और सैनिक कल्याण समिति के सचिव प्रकाश नगरकोटी आदि थे।