{"_id":"5c16924bbdec2255cb7230fb","slug":"181544983115-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर पुलिस ने दी खुद ही सुरक्षा करने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर पुलिस ने दी खुद ही सुरक्षा करने की नसीहत
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली में रविवार को आयोजित नागरिकों व विभिन्न संगठनों की बैठक में पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के खुद उपाय करने की नसीहत दी। कहा कि दुकानदार सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा वाहन स्वामी सड़क किनारे वाहनों केे पार्क न करें।
बैठक में कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि हाल के दिनों में वाहनों में तोड़फोड़ करने की घटनाओं में इजाफा होने से यह जरूरी हो गया है कि लोग अपनी दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें। ताकि अराजक तत्वों द्वारा किए जा रहे नुकसान से बचा जा सके। गौरतलब है कि शनिवार केे जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे पार्क किए गए छह वाहनों को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंडलसेरा क्षेत्र में भी लंबे समय से वाहनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व अध्यक्ष नवीन साह, शेखर पांडेय सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। बैठक में संगठन मंत्री मनीष पांडेय, देवेंद्र अधिकारी, पुष्कर जोशी, उमेश साह, किशन सोनी आदि थे।