फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विधायक दास ने नगर की समस्याओं को लेकर किया मंथन

विधायक दास ने नगर की समस्याओं को लेकर किया मंथन

Sat, 04 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
विधायक दास ने नगर की समस्याओं को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने नगर की समस्याओं को लेकर आम लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ रखने के लिए पॉलिथीन बंद करने के लिए आगे आने आह्वान किया गया। इस मौके पर स्वच्छता, पार्किंग, सीवर लाइन और बच्चा पार्क निर्माण आदि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में विधायक दास ने कहा नगर में सबसे पहले यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान देना है। इसके लिए विकास भवन सड़क के चौड़ीकरण, महंत बगीचे के पास, भराड़ी, कांडा और गरुड़ रोड में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नगर में सीवर लाइन के लिए 70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। नुमाइशखेत के समीप बच्चा पार्क को बेहतरीन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सभी से आगे आने की अपील की। इस मौके पर लोगों ने विधायक के समक्ष कई समस्याएं रखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, हेम चंद्र जोशी, गोविंद जगाती, केमू इंचार्ज धरणीधर जोशी, अनिल कार्की, किशन राम, गोकुल पांडे, भुवन कांडपाल, गणेश दत्त पांडे, महेश पंत, एसडीएम राकेश तिवारी और ईओ राजदेव जायसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed