{"_id":"5b46463b4f1c1bfb7e8b59c7","slug":"181531332155-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौलाग के ग्रामीणों ने शिक्षकों के समायोजन के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौलाग के ग्रामीणों ने शिक्षकों के समायोजन के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नव उच्चीकृत राइंका कौलाग के दो शिक्षकों का अन्यत्र समायोजन होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने बुझवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कौलाग के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेेेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नव उच्चीकृत राइंका में अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिक, विज्ञान विषय में प्रवक्ता जबकि एलटी में पेंटिंग का पद खाली है। प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। शिक्षा विभाग ने रिक्त पद भरने के बजाय एक शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरुड़ से सबद्ध कर दिया है जबकि दूसरी शिक्षिका को अन्यत्र भेजने का फरमान जारी कर दिया है।
उन्होंने डीएम से समायोजित शिक्षकों को शीघ्र वापस भेजने और रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में एसएमसी अध्यक्ष भूपाल सिंह सजवान, पीटीए अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रधान मनोहर और शोभा देवी आदि शामिल थे।