{"_id":"5b44fd3c4f1c1b0d278b5982","slug":"181531247932-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीगते-भीगते स्कूल पहुंचे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीगते-भीगते स्कूल पहुंचे नौनिहाल
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मंगलवार को प्रशासन के पूर्व घोषित आकस्मिक अवकाश के चलते कपकोट विकास खंड के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे। कपकोट में मानसून की रिकार्ड बारिश और खराब हालातों को देखते हुए डीएम ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की थी। दूसरी ओर बागेश्वर और गरुड़ विकास खंड में स्कूल खुले रहे। प्रशासन ने बागेश्वर और गरुड़ विकास खंड के स्कूलों में छुट्टी नहीं दी थी।
बागेश्वर और गरुड़ विकास खंड के सरकारी स्कूलों में बारिश के बीच बच्चे भीगते हुए पहुंचे। खासकर अधिकांश सरकारी स्कूल के बच्चों के पास छाता और बरसाती नहीं थी। दूसरी ओर बागेश्वर और गरुड़ के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। तमाम अभिभावकों ने खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।
सभी स्कूलों में छुट्टी की अफवाह ने कराई फजीहत
बागेश्वर। जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की अफवाह ने स्कूल स्टाफ के साथ ही छात्रों और अभिभावकों की फजीहत कराई। मंगलवार सुबह डीएम द्वारा जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की सूचना वायरल हुई। इसमें मंगलवार और बुधवार को स्कूल बंद करने का जिक्र था।
विज्ञापन
यह सूचना डीएम के हवाले से जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा जारी हुई थी। इस सूचना से स्कूल स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों को फजीहत का सामना करना पड़ा। झूठी सूचना पर यकीन कर कई शिक्षक और छात्र स्कूल ही नहीं पहुंचे। झूठे वायरल संदेश का पता चलने पर प्रशासन ने अफवाह का खंडन करते हुए वस्तुस्थिति साफ की।