फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम के कौसानी टी बोर्ड को चाय बागान टी टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के निर्देश

डीएम के कौसानी टी बोर्ड को चाय बागान टी टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के निर्देश

Thu, 05 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम के कौसानी टी बोर्ड को चाय बागान टी टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के निर्देश
बागेश्वर। कौसानी चाय बागान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर डीएम रंजना राजगुरू ने चाय बागान प्रबंधक और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रबंधक टी बोर्ड को चाय बागान को टी टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में सौंदर्यीकरण की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने ट्रैक पर पर्यटकों की सुविधा के लिए टीआरसी से कौसानी चाय फैक्ट्री तक पैदल मार्ग का निर्माण मनरेगा के तहत करने के निर्देश दिए। अप्रैल माह तक चाय बागान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। पर्यटकों के बैठने के लिए बैंचों, शौचालयों के निर्माण का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकृतियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संस्कृति से संबंधित कलाकृतियां भी बागान में लगाई जाएं। उन्होंने चाय फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने तालाबों की सफाई कर उसमें मछली पालन का सुझाव दिया। उन्होंने चाय बोर्ड के प्रबंधक एवं अधिकारियों को नौ माह में टी टूरिज्म हब तैयार करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, खंड विकास अधिकारी गरुड़ बीसी पंत, आजीविका प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed