फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भाजपा सभी बूथों पर करेगी दलित सम्मान समारोह

भाजपा सभी बूथों पर करेगी दलित सम्मान समारोह

Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सभी बूथों पर करेगी दलित सम्मान समारोह
बागेश्वर। भाजपा छह दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर निर्वाण दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। इसके तहत छह से 12 दिसंबर तक 349 बूथों में दलित सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने बताया कि इसकी शुरुआत कपकोट के ग्रामीण मंडल में चचई बूथ पर आयोजित समरसता कार्यक्रम से की जाएगी। इसके प्रभारी ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम और सह प्रभारी ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश साही होंगे। कपकोट नगर मंडल के तिरवाणी में नगर मंडल अध्यक्ष चंपा देवी और दयाल ऐठानी, दुग नाकुरी में योगेश हरड़िया, कुंदन रैखोला एवं बहादुर राम, कांडा कमस्यार के सिमकूना बूथ में मथुरा प्रसाद, भगवान भंडारी, आनंद धपोला, गरुड़ मंडल के लखनी बूथ में शिव सिंह बिष्ट, मंगल राणा, राजेंद्र आर्य, रतरई मंडल के सैंज बूथ में दयाल कांडपाल, बलवंत बिष्ट, दीपा आर्या, बागेश्वर ग्रामीण के फल्याटी बूथ में इंद्र सिंह फर्स्वाण, हीरा कोहली, खड़क सिंह टंगड़िया, नगर के घटबगड़ वार्ड में राजेंद्र परिहार, प्रकाश साह, मदन राम आगरी प्रभारी एवं सह प्रभारी होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अन्य बूथों में इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed