फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कलक्ट्रेट, तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन

कलक्ट्रेट, तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट, तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन
अल्मोड़ा। नगर से लगी ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाए जाने के खिलाफ ग्रामीण बारी-बारी से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को रैलापाली के ग्रामीणों ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने हवालबाग ब्लॉक के 23 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में मिलाने का विरोध किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों को नगर पालिका में शामिल करने पर ग्रामीणों के हक-हकूकों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर ग्रामीणों को विभिन्न टैक्स देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में गरीब तबके के लोग निवास करते है। कृषि तथा सब्जी उत्पादन से ही कई लोग आजीविका चलाते हैं। ऐसे में वह पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर टैक्स अदा करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जबरन गांवों को नगर पालिका क्षेत्र में मिलाया तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने में रिंकू आर्या, नीमा देवी, वीना देवी, सरूली देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, रीता आर्या, देवकी देवी आदि मौजूद थे। धरने को ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, दर्शन नैलवाल, हरीश कनवाल, आनंद कनवा, पूरन बिष्ट, गणेश पंत आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed