{"_id":"59d281e74f1c1bc8538b5897","slug":"181506968039-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने भांग की खेती नष्ट करने का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने भांग की खेती नष्ट करने का विरोध किया
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा भांग की खेती नष्ट करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जबरन खेतों में खड़ी भांग की खेती नष्ट की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू के नेतृत्व में विधायक को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अधिकांश परिवार मडुवा, राजमा, आलू, रामदाना के साथ भांग की खेती भी करते हैं। भांग के बीज का उपयोग ग्रामीण सब्जी, चटनी और नमक में करते हैं। जबकि इसके रेशे से रस्सियां तैयार की जाती हैं। वर्तमान में प्रशासन द्वारा खेतों में तैयार भांग की खेती को नष्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा भांग की खेती नष्ट की गई तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में शेर सिंह, महेश बघरी, राजेंद्र टाकुली, चरन टाकुली, पुष्पा टाकुली, यशपाल सिंह, गोकुल दानू, विशन गड़िया आदि शामिल थे। ब्यूरो