{"_id":"596506484f1c1b771e8b45d5","slug":"181499792968-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों का भ्रमण कर विधायक ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों का भ्रमण कर विधायक ने सुनीं समस्याएं
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने सनगाड़, बास्ती, महरूड़ी, लमजिंगड़ा, सिंगलार और चौनाला आदि गांवों का तीन दिवसीय भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों समेत दूसरे विभागों के कर्मियों को रोस्टर के अनुुसार अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रहकर जन समस्याओं का तत्परता से समाधान करने को कहा।
विधायक भौर्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार पलायन रोकने के लिए गांवों के विकास और रोजगार के लिए कारगर योजना योजना बना रही है। लोगों से कृषि, पशुपालन, जड़ीबूटी और स्वरोजगार को हाथ में लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने को कहा। भ्रमण में उनके साथ भाजपा दुगनाकुरी मंडल के अध्यक्ष योगेश हरड़िया, जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम, कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख गोकुल पंचपाल, लाल सिंह मेहता, राजन महरा और कमला देवी आदि थे।