{"_id":"59591c874f1c1b3c238b494e","slug":"181499012231-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सूपी गांव की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के कारण लोगों के घर उजड़ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
रविवार को कपकोट के दूरस्थ सूपी और तरसाल क्षेत्र की महिलाओं ने सूपी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने शराब बेचने के शक में कई दुकानों में तलाशी अभियान भी चलाया। महिलाओं ने कहा कि यहां पर अवैध रूप से शराब लाकर बेची जा रही है। कई लोग घरों में कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब लाकर गांव में बेचेगा तो पकड़ में आने पर उसे बिच्छू घास लगाई जाएगी। जुलूस प्रदर्शन में भागीरथी देवी, तारा देवी, खीमा देवी, खिला देवी, चंद्रा देवी, पुष्पा देवी, निशा, कमला, नीमा आदि महिलाएं शामिल थीं। आंदोलन कर रही महिलाओं को युवक मंगल दल और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया है।