फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीडीओ ने आरे और देवलचौंरा गांव के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

डीडीओ ने आरे और देवलचौंरा गांव के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Fri, 23 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
डीडीओ ने आरे और देवलचौंरा गांव के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
गल्ले की दुकानों पर लगाएं स्टॉक और मूल्य सूची
विज्ञापन


डीडीओ ने आरे और देवलचौंरा गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया
बागेश्वर। जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आरे और देवलचौंरा गांव का भ्रमण किया। उन्होंने मनरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विक्रेताओं को सरकारी गल्ले की दुकानों में स्टॉक और मूल्य सूची दर्ज करने के निर्देश दिए।

जिला विकास अधिकारी तिवारी ने दोनों गांवों में मनरेगा, राज्य वित्त, 14वां वित्त के तहत हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इंद्रा आवास के लाभार्थियों के मकानों का भी निरीक्षण किया। देवलचौंरा गांव में भूस्खलन वाले स्थलों में सुरक्षा दीवार और चेकडैम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय बनाकर उनका पूरा उपयोग करने को कहा। वहां ग्राम प्रधान आरे मुन्नी खेतवाल, देवलचौंरा महेश लाल, ग्राम विकास अधिकारी ख्याली राम, जेई देवेंद्र गोस्वामी और मनरेगा सहायक हिमांशु नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed