फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बिजली का बिल जमा नहीं किया तो काट दिया पंप सेट का कनेक्शन

बिजली का बिल जमा नहीं किया तो काट दिया पंप सेट का कनेक्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा नहीं किया तो काट दिया पंप सेट का कनेक्शन

विज्ञापन
बागेश्वर। आठ माह का एक लाख छह हजार रुपये का बिजली बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने उड़खुल में बने पेयजल योजना के पंप सेट का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इससे गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। गांव में रहने वाले 150 परिवार पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की है।

ग्राम पंचायत उड़खुल में अनुसूचित जाति बहुल परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंप सेट का सितंबर 2018 से अप्रैल 2019 तक आठ महीने का बिजली बिल एक लाख छह हजार रुपये आया है इसे अभी तक संबंधित संस्था ने जमा नहीं किया है। इस बिल के सापेक्ष सिर्फ नौ हजार रुपये जमा किए हैं। बिजली बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने पेयजल योजना के पंप सेट का कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंप कर कहा कि ग्रामीणों की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। पंप सेट प्रतिदिन दो घंटा चलता है। बिजली का भारी भरकम बिल आने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं पंप सेट नहीं चलने से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इससे 150 परिवारों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजन प्रसाद, हरीश राम, नवीन चंद्र, हीरा राम, बसंती देवी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पंप सेट का आठ महीने का बिल एक लाख छह हजार रुपये जमा नहीं किया गया है। इस कारण पंप सेट का कनेक्शन काट दिया गया है। विद्युत बिल जमा करने पर कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा।
भास्कर पांडे, ईई विद्युत विभाग बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed