{"_id":"5c27b99abdec2256fb089e4a","slug":"171546107290-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आर्थिकी सुधारेगा कश्मीर का अखरोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आर्थिकी सुधारेगा कश्मीर का अखरोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए वन प्रभाग ने कश्मीर प्रजाति की उन्नत किस्म की अखरोट की पौध ग्रामीणों को उपलब्ध कराई है। जिले की छह वन पंचायतों के 81 किसानों को उन्नत किस्म के 500 अखरोट के पौधे बांटे।
वन विभाग के एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि कश्मीर की उन्नत प्रजाति का अखरोट बागेश्वर में आसानी से उगाया जा सकता है। यहां की जलवायु अखरोट की पैदावार के लिए बेहद उपयोगी है। उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंध परियोजना के मार्केटिंग स्पेशलिस्ट गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि काश्तकारों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेंपरेट हॉर्टिकल्चर श्रीनगर की उन्नत अखरोट की पौध से प्रतिवर्ष 15 से 20 किलो अखरोट की पैदावार होगी। ब्यूरो