फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाए विभाग: डीएम

वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाए विभाग: डीएम

Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाए विभाग: डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। शनिवार को बैठक में उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को निश्चित अवधि में निबटाएं।


लोनिवि कपकोट की समीक्षा के दौरान अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि वन भूमि हस्तांतरण मामलों में लापरवाही के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभागवार मोटर मार्गों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन मोटर मार्गों में आपत्तियां प्राप्त हो रही हैं उन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए तत्काल शासन को भेजें। इस मौके पर बताया गया कि पीएमजीएसवाई कपकोट के द्वारा भी मोटर मार्गों में लगे आपत्तियों का निस्तारण समय से नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने सहायक अभियंता को फटकार लगाते हुए आपत्तियों का समय से निराकरण करने के निर्देश दिये। किसानों को समय पर मुआवजा देने का आदेश दिया। बैठक में सीडीओ एसएस पांगती, डीएफओ आरके सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल, ईई पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed