{"_id":"5b16e1484f1c1b214d8b4d2c","slug":"171528226120-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में हुई गोष्ठी में डीएफओ आरके सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभाग के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। वहां एसडीओ बीएल शाही, नारायण दत्त पांडे, प्रयाग दत्त भट्ट, गोविंद बिष्ट आदि थे।
राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में एनएसयूआई ने पौधरोपण किया। वहां गोकुल परिहार, सूरज जोशी, रेनू परिहार, देवेंद्र महरा, कमल कोश्यारी, लता प्रसाद, रवि कोश्यारी आदि थे। राजकीय महाविद्यालय कपकोट में एनएसएस की ओर से पौधरोपण किया गया। मौके पर गुड़हल, आंवला, गुलमोहर, शहतूत आदि विभिन्न फलदार, औषधीय प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एके जोशी, कार्यक्रम अधिकारी ममता सुयाल, डॉ. नीता शाह, डॉ. पीके झा, डॉ. युगल किशोर जोशी, पूजा लोहिया आदि थे।